पिज्जा बर्गर खा रहे थे जंतर-मंतर वाले

कैलाश विजयवर्गीय मंत्री मध्यप्रदेश


जंतर मंतर पर चल रहे हैं आंदोलन में जो छात्र बैठे थे वह पिज़्ज़ा-बर्गर खा रहे थे और कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे. यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कह रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यह पता लगाने की जरूरत है कि उन्हें पिज़्ज़ा- बर्गर और कोल्ड ड्रिंक कौन भेज रहा था? क्या विदेशी ताकतें देश को कमजोर करने का प्रयास कर रही है और देश के युवाओं के कंधे का प्रयोग कर रही है. उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पूरे देश को बहुत कुछ सीखने की जरूरत है।कल विजयवर्गीय इंदौर में एक पौधारोपण अभियान में भाग ले रहे थे।वहीं उन्होंने यह बात मीडिया के सामने कही।

Post a Comment

0 Comments